फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानून-व्यवस्था पर यूपी सरकार को 100 में से 75 अंक: राज्यपाल राम नाईक

Wed, 28 Mar 2018 09:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
राज्यपाल राम नाईक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

राज्यपाल राम नाईक ने कानून-व्यवस्था पर योगी सरकार को 100 में से 75 अंक दिए हैं। साथ ही उम्मीद जताई कि सरकार शत प्रतिशत अंक लाने का प्रयास करेगी। पहले वह 100 में 50 अंक देते थे, पर अब 70 से 75 अंक देते हैं।

विज्ञापन


उन्होंने विधान परिषद में भी यूपीकोका बिल पास होने पर खुशी जताते हुए कहा कि यह कानून महाराष्ट्र से लाया गया है। वहां गुंडागर्दी रोकने में यह कारगर रहा है। यह बातें उन्होंने बुधवार को राजभवन में पद्म पुरस्कार 2018 से सम्मानित प्रदेश की विभूतियों के लिए आयोजित सम्मान समारोह में कहीं।

उन्होंने कहा कि लगातार तीसरे वर्ष इस आयोजन से राजभवन की भी गरिमा बढ़ी है। इससे पूर्व पद्म पुरस्कार से अलंकृत मोहन स्वरूप भाटिया, भागीरथ प्रसाद त्रिपाठी, संस्कृत अकादमी के संस्थापक बाबा योगेंद्र और राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार पाने वाली नाजिया को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


मशहूर शायर अनवर जलालपुरी को मरणोपरांत मिले पुरस्कार के लिए उनके भाई अब्दुल जलालपुरी को सम्मानित किया गया। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉ.दिनेश शर्मा, ग्राम्य विकास राज्यमंत्री डॉ.महेंद्र  सिंह, डीजीपी ओपी सिंह और महापौर संयुक्ता भाटिया भी रहीं।

विज्ञापन

80-85 साल तक पेंशन देना बड़ी समस्या

प्रदेश के विभूतियों के साथ राज्यपाल राम नाईक व सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
राज्यपाल ने कहा कि पहले अधिकारी-कर्मचारी 58 वर्ष में रिटायर होने के बाद 60-61 वर्ष की आयु तक पेंशन लेते थे। लेकिन अब ये 80 से 85 वर्ष तक पेंशन ले रहे हैं। देश के वित्त मंत्री के लिए यह समस्या बनी हुई है कि उन्हें इतनी पेंशन कैसे दें?

सम्मान से नींव को मजबूती मिली : योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश, समाज और संस्कृति के उत्थान में नींव के पत्थर की तरह काम करने वाली विभूतियों को पद्म सम्मान दिया है। इससे न केवल देश की नींव मजबूत होती है बल्कि प्रतिभाओं का उत्साह बढ़ता है। उन्होंने इस दिशा में राज्यपाल की ओर से किए गए कार्यों की सराहना की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें