फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल बोले, पुलिसकर्मियों को भी मिले वीक-ऑफ, तय हो ड्यूटी के घंटे

Sat, 02 Apr 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
राज्यपाल राम नाईक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि पुलिसकर्मियों को भी साप्ताहिक अवकाश दिया जाना चाहिए। उन्होंने इसकी पैरवी करते हुए कहा, सरकार भी पुलिसकर्मियों को भी साप्ताहिक अवकाश देने पर विचार कर रही है। मैं भी इस बाबत मुख्यमंत्री से बात करूंगा।
विज्ञापन


राज्यपाल शुक्रवार को यहां पुलिस लाइन में रैतिक परेड की सलामी लेने के बाद पुलिसकर्मियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने वीरता व उत्कृष्ट सेवाओं के लिए कई पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया। इसके साथ ही तीन दिवसीय पुलिस वीक शुरू हो गया।

नाईक ने कहा, रैतिक परेड देखकर मुझे अपना छात्र जीवन याद आ गया। मैं एनसीसी में था और मेरी इच्छा भी परेड में शामिल होने की थी, पर कभी मौका नहीं मिला।

उन्होंने कहा कि अब पुलिस आधुनिक शस्त्रों और संसाधनों से लैस है। पुलिस का काम जोखिम भरा होता है। ऐसे में पुलिसकर्मियों में विश्वास पैदा करने की जरूरत है कि अपने दायित्व को पूरा करते हुए यदि वे शहीद भी हो जाते हैं, तो सरकार उनके परिवार का ध्यान रखेगी।
विज्ञापन

सात दिनों का हो पुलिस वीक का आयोजन

पुलिसकर्मी को सम्मानित करते राज्यपाल - फोटो : amar ujala
राज्यपाल ने कहा कि बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए सिपाही से लेकर एसपी तक को ट्रेनिंग दी जानी चाहिए। उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मान देने में देर नहीं होनी चाहिए।

शांति-व्यवस्था बनाए रखना, आम आदमी को सुरक्षा प्रदान करना तथा दुष्टों पर कड़ी कार्रवाई करना पुलिस का पहला कर्तव्य है।

पुलिसकर्मी अपने कर्तव्य पालन से समाज को आश्वस्त करें। महिलाओं में सुरक्षा का भाव जगाएं। थाने में आने वाले लोगों की पीड़ा समझकर उसे दूर करें।

राज्यपाल ने सुझाव दिया कि यूपी पुलिस का एक आदर्श वाक्य होना चाहिए, जिससे पुलिसकर्मी प्रेरणा ले सकें। साथ ही पुलिस वीक का आयोजन सात दिन के लिए किया जाना चाहिए। इससे ज्यादा से ज्यादा पुलिसकर्मी लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन

...ताकि पुलिस के अच्छे काम भी सामने आएं

सलामी लेते राज्यपाल राम नाईक - फोटो : amar ujala
राज्यपाल ने कहा कि अपराध होने की खबरें तो छप जाती हैं, पर पुलिस के अच्छे कामों का उतना प्रचार नहीं होता। इसके लिए पुलिस को अपना मीडिया पक्ष मजबूत करना होगा। ऐसे प्रयास होने चाहिए कि मीडिया पुलिस के अच्छे कामों को भी समाज के सामने लाए।

इस अवसर पर बेसिक शिक्षा मंत्री अहमद हसन, प्रमुख सचिव गृह देबाशीष पंडा, पुलिस महानिदेशक जावीद अहमद भी उपस्थित थे। परेड का नेतृत्व लखनऊ के एसएसपी राजेश पांडेय ने किया।

ये हुए सम्मानित
विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक
डीजी महिला कल्याण सुतापा सान्याल, एडीजी चंद्रप्रकाश, दलजीत सिंह चौधरी व सुभाष चंद्र तथा डीआईजी एमडी कर्णधार व सैयद वसीम अहमद।

वीरता के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक
आईजी डॉ. जीके गोस्वामी, एसपी विजय भूषण, इंस्पेक्टर अशोक कुमार व सुनील त्यागी और सिपाही महेंद्र प्रताप सिंह।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें