फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भैंस और मुर्गी चोर ही ढूंढती रहती है यूपी पुलिस'

Tue, 30 Jun 2015 09:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यपाल राम नाईक ने सूबे की कानून व्यवस्था पर एक बार फिर तंज कसा। मिश्रिख में एक लॉ कॉलेज के उद्घाटन के मौके पर उन्होंने कहा कि यूपी पुलिस पर आम लोगों की सुरक्षा से ज्यादा जानवरों की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभानी पड़ रही है।
विज्ञापन


सबसे अधिक जिम्मेदारी तो रामपुर पुलिस के कंधों पर है। वहां पर कहीं भैंस खोजनी पड़ रही है,कहीं मुर्गियां तलाशनी पड़ रही हैं। मानो हत्या, लूट जैसी घटनाएं पुलिस के लिए मामूली अपराध हो गए हैं।

यही वजह है कि बड़े अपराधों को रोकने के बजाय प्रदेश की पुलिस भैंस व मुर्गी चोर को तलाशने में व्यस्त है। प्रदेश की सुरक्षा पर इससे ज्यादा और क्या कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'यूपी की सड़कों पर समंदर की तरह लहराती है कार'

प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने सूबे की सड़कों की तुलना समंदर की लहरों से की। उन्होंने कहा कि जब वे मुम्बई में पढ़ते थे तब नाव से स्कूल जाते थे। उस दौरान समंदर की लहरें नाव को हिलाकर रख देती थीं।  

समंदर की उन लहरों के हिलोरों की तरह सड़क पर उनकी कार डगमगा रही थी। सूबे की सड़कों की हालात पर राज्यपाल ने यह टिप्पणी सोमवार को मिश्रिख कस्बे में एक कार्यक्रम में पहुंचने पर की।

मिश्रिख मेला मैदान पर हेलीकाप्टर से उतरने के बाद राज्यपाल राम नाईक कार से करीब एक किलोमीटर की दूरी तय कर श्रीचंद भगवान लॉ कॉलेज के उद्घाटन समारोह में पहुंचे थे। इस दौरान अपने भाषण में राज्यपाल ने खस्ताहाल सड़कों की तुलना समंदर की लहरों से की। इस पर सभास्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें