सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेशवासियों को ईद उल फितर की बधाई देते हुए उनकी सुख-समृद्धि की कामना की है। कहा कि ईद उल फितर का त्यौहार मेल-मिलाप, खुशियां बांटने और परस्पर सद्भाव का प्रतीक है। इस पर्व पर हमें सामाजिक सद्भाव की मिसाल कायम करनी चाहिए। ईद के दिन खुले मन और पवित्र भाव से गरीबों और वंचितों को भी गले लगाना चाहिए और ईद की खुशी में उन्हें शरीक करना चाहिए।