फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: छात्रावासों में नॉनवेज परोसे जाने पर राज्यपाल ने उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के दीक्षांत समारोह में वर्चुअल माध्यम से संबोधन के दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने संस्थान की अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई। उन्होंने छात्रावासों में सप्ताह में दो दिन नॉनवेज भोजन परोसने की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए पूछा कि इसकी आवश्यकता क्यों है?
विज्ञापन

राज्यपाल ने बीसी रॉय हॉस्टल परिसर में गंदगी पर असंतोष जताते हुए अपर मुख्य सचिव अमित कुमार घोष को तत्काल सफाई करवाने के निर्देश दिए। राज्यपाल ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह को संस्थान की प्रशासनिक और संचालन व्यवस्था में 15 दिन में सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तय समय के बाद वह खुद व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें