फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल ने दिए निर्देश : अटारी प्रक्षेत्र में उद्यान के लिए स्वीकृत भूमि पर लगेंगे आम के बाग

Fri, 17 Sep 2021 10:55 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

राज्यपाल व अध्यक्ष उप्र. सैनिक पुनर्वास निधि आनंदीबेन पटेल ने सैनिक पुनर्वास निधि अटारी प्रक्षेत्र में उद्यान के लिए आरक्षित भूमि पर आम के बाग लगाने केनिर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यपाल व अध्यक्ष उप्र. सैनिक पुनर्वास निधि आनंदीबेन पटेल ने सैनिक पुनर्वास निधि अटारी प्रक्षेत्र में उद्यान के लिए आरक्षित भूमि पर आम के बाग लगाने केनिर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कृषि उत्पादन से अलग अन्य स्वीकृत परियोजनाओं का संचालन कृषि के लिए अनुपयुक्त भूमि पर ही किया जाए। राज्यपाल बृहस्पतिवार को राजभवन में पुनर्वास निधि की प्रबंध समिति की 48वीं बैठक को संबोधित कर रहीं थीं।

विज्ञापन


राज्यपाल ने अटारी प्रक्षेत्र की बंजर भूमि से बबूल हटाने और आम के बाग लगाने के लिए उद्यान और वन विभाग को मिलकर कार्य करने का निर्देश दिए। साथ ही निधि में लेखाकार पद पर नियमित सहायक लेखाकार का पद शीघ्र भरने को कहा। राज्यपाल ने इस मौके पर 9 शहीद सैनिकों की पत्नियों को एक-एक लाख रुपये का चेक भेंट किया। 

उप्र. सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास के निदेशक ब्रिगेडियर रवि ने बताया कि अटारी प्रक्षेत्र में उद्यान विभाग से 13 हेक्टेअर जमीन पर उद्यान लगाने के लिए मनरेगा से धनराशि स्वीकृत हुई है। मत्स्य पालन परियोजना के लिए 22 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने वर्ष 2020-21 की लाभ-हानि और बैलेंस शीट का अनुमोदन, टाटा ट्रस्ट मुंबई से अनुमोदित योजनाओं व छात्रवृत्ति योजना विस्तार, अटारी प्रक्षेत्र भूमि के उपयोग के विकल्प पर चर्चा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें