फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरवशाली विरासत वाला राष्ट्र ही बन सकता है विश्व गुरु: युवा उत्सव के समापन समारोह में राज्यपाल

Thu, 16 Jan 2020 04:06 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
राष्ट्रीय युवा उत्सव में प्रस्तुत कार्यक्रम का एक दृश्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लखनऊ में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर 12 जनवरी को प्रारम्भ हुए राष्ट्रीय युवा उत्सव का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। समापन समारोह को प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत एक गौरवशाली विरासत वाला देश है। जिस देश की विरासत गौरवशाली होती है वही राष्ट्र विश्व गुरू बन सकता है।

विज्ञापन


बता दें कि युवा उत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था। उत्सव की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण से हुई जिसमें उन्होंने युवाओं की राष्ट्रनिर्माण में भूमिका का जिक्र किया था। 12 जनवरी को शुरू हुए उत्सव का बृहस्पतिवार को समापन हो गया।

इस मौके पर केंद्रीय खेल व युवा कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार किरेन रिजीजू ने कहा कि विदेशी ताकतों के इशारे पर कछ विश्वविद्यालयों के युवा भारत विरोध करने की गतिविधियों में लिप्त हैं। लोगों को इनके झांसे में नहीं आना चाहिए। युवाओं को देश के विकास में योगदान देना चाहिए और अपनी प्रतिभा विकसित करने पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा उत्सव में अलग-अलग प्रदेशों के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां दी और एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें