फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सरकार इन पुरुषों को भी देगी आर्थिक मदद, पढ़े खबर

Wed, 25 May 2016 01:11 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
एसिड पीड़ित महिलाओं को आर्थिक मदद देने के बाद अब सरकार पुरुषों को भी आर्थिक मदद देने जा रही है। अभी एसिड पीड़ित पुरुषों के लिए आर्थिक मदद की कोई योजना नहीं है।
विज्ञापन


हालांकि यह मदद किस विभाग से दी जाए इसको लेकर सरकार असमंजस में है। उम्मीद है कि गृह विभाग से यह मदद दिलाई जा सकती है। प्रदेश सरकार ने महिला कल्याण विभाग में रानी लक्ष्मी बाई महिला सम्मान कोष स्थापित किया है।

इसके जरिए सरकार सूबे की एसिड पीड़ित महिलाओं व बच्चियों को आर्थिक मदद देती है। इसके लिए एक नियमावली भी सरकार ने बनाई है। सरकार इनका मुफ्त इलाज भी करवा रही है।
विज्ञापन


वहीं एसिड पीड़ित पुरुषों के लिए आर्थिक मदद देने का कोई नियम नही हैं। पहले गृह विभाग ने महिला कल्याण विभाग से पुरुषों को भी इसी सम्मान कोष से आर्थिक मदद दिलवाने की पैरवी की थी।
विज्ञापन

सरकार समाज कल्याण विभाग से दिलवाएगी मदद

डेमो - फोटो : अमर उजाला
लेकिन महिला कल्याण विभाग ने पुरुषों को अपने यहां से मदद देने से इन्कार कर दिया है। महिला कल्याण विभाग ने यह कहा कि उनका विभाग सिर्फ महिलाओं के लिए ही काम करता है। 

रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष की अवधारणा भी यही है कि इससे सिर्फ जरूरतमंद महिलाओं की ही आर्थिक मदद की जा सकती है। ऐसे में पुरुषों को इसमें शामिल नहीं किया जा सकता है।

सूत्रों का कहना है कि यदि गृह विभाग से संभव न हुआ तो सरकार समाज कल्याण विभाग से यह मदद दिलवाएगी। लेकिन सबसे पहले सरकार अब गृह विभाग को ही एसिड पीड़ित पुरुषों को आर्थिक मदद देने के लिए निर्देश देने जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें