फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी टीचर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, पूरी हुई मांग

Thu, 22 Sep 2016 08:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
डेमो प‌िक
विज्ञापन
सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने प्रदेश के सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि परिषदीय विद्यालयों में तीन वर्ष सेवा पूरी करने वाले सहायक अध्यापकों को पदोन्नति के लिए अर्ह माना जाए। 
विज्ञापन


परिषद के सचिव संजय सिन्हा की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि जिले में उच्च पद रिक्त होने की स्थिति में बीएसए सहायक अध्यापकों कों पदोन्नति दे सकते हैं।

सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने अपने आदेश में कहा है कि सहायक अध्यापकों की पदोन्नति के बाद जिले में पद खाली हो जाएंगे, इससे नए अध्यापकों की भर्ती हो सकेगी।
विज्ञापन


सचिव की ओर से पूर्व में भी समय-समय पर जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को इस प्रकार का पत्र जारी किया जा चुका है कि वह पांच वर्ष नहीं बल्कि जिले में तीन वर्ष की सेवा पूरी कर चुके सहायक अध्यापकों को पदोन्नति के लिए अर्ह समझें। 

सचिव की ओर से इस प्रकार का आदेश बीटीसी-2013 के अभ्यर्थियों की ओर से सहायक अध्यापकों को पदोन्नति देने की बार-बार मांग किए जाने के बाद दिया गया है।

पदोन्नति के लिए नया आदेश जारी होने के बाद अब जिले में सहायक अध्यापकों को प्रमोशन दिया जा सकेगा। इससे नए पद खाली होंगे, इन पदों पर नए बीटीसी प्रशिक्षुओं की भर्ती हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें