फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी सरकार ने सरकारी जमीन के रिकॉर्ड में हेरफेर पर इन अधिकारियों को किया निलंबित

Thu, 11 Jan 2018 06:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत और हमीरपुर जिले में चकबंदी कार्य में अनियमितता कर सरकारी जमीन की हेरफेरी करने पर सरकार ने 17 अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव रजनीश दुबे ने बुधवार को 6 अधिकारियों को निलंबित किया है, एक अधिकारी को आरोप पत्र दिया है, दो अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और आठ अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव रजनीश दुबे के अनुसार हमीरपुर के गांव चिकासी, बहरौली डांडा और बागपत के गांव वामनौली में चकबंदी में गड़बड़ी की शिकायत मिली थी। विभाग ने चकबंदी निदेशालय, मंडलायुक्त कार्यालय और जिले के अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित कर जांच कराई गई।

जांच में वर्ष 2001 से मार्च 2017 तक चकबंदी कार्यों में अनियमितता, रिकार्ड में गड़बड़ी कर सरकारी जमीन की हेरफेर करनने के पर्याप्त सबूत मिले। जांच रिपोर्ट के आधार पर हमीरपुर और बागपत में तैनात रहे और वर्तमान में तैनात अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


इन्हें किया है निलंबित
हमीरपुर के तत्कालीन चकबंदी अधिकारी और वर्तमान में प्रतापगढ़ में तैनात शाहवाज मसूद सिद्दीकी, हमीरपुर के  चकबंदी अधिकारी अनिल कुमार, हमीरपुर के सहायक चकबंदी अधिकारी आदित्यकुमार वर्मा, हमीरपुर के तत्कालीन सहायक चकबंदी अधिकारी और वर्तमान में मैनपुरी में तैनात शैलेन्द्र कुमार, हमीरपुर के तत्कालीन सहायक चकबंदी अधिकारी और वर्तमान में कौशाम्बी में तैनात चंद्र पतिराम और बागपत के तत्कालीन सहायक चकबंदी अधिकारी एवं वर्तमान में बिजनौर में तैनात सूरजपाल 
 
विज्ञापन

इनके खिलाफ होगी विभागीय कार्रवाई

डेमो - फोटो : डेमो
इनके खिलाफ होगी विभागीय कार्रवाई
हमीरपुर के तत्कालीन उप संचालक चकबंदी राजेश कुमार प्रजापति, बागपत के तत्कालीन बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी सोहनलाल, बागपत के तत्कालीन बंदोबस्त अधिकारी अशोक कुमार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा गया है। हमीरपुर चकबंदी के बंदोबस्त अधिकारी राजेश कुमार पांडेय, बागपत के तत्कालीन चकबंदी अधिकारी और वर्तमान में फिरोजाबाद में तैनात लालबहादुर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए राजस्व विभाग को पत्र लिखा गया है।

तत्कालीन चकबंदी कर्ता और वर्तमान में महोबा के सहायक चकबंदी अधिकारी रामरतन प्रजापति, तत्कालीन चकबंदी अधिकारी बागपत एवं वर्तमान में बिजनौर में तैनात मंजूलता, बागपत के चकबंदी अधिकारी राजेश कुमार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है।

इन्हें आरोप पत्र और कारण बताओ नोटिस
बागपत के तत्कालीन चकबंदी अधिकारी पवन कुमार सिद्धू को आरोप पत्र दिया गया है। बागपत के उप संचालक चकबंदी रणविजय सिंह, बागपत चकबंदी के बंदोबस्त अधिकारी अजय कुमार उपाध्याय को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें