फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सरकारी फिर पिछड़े, निजी स्कूलों का दबदबा कायम

Fri, 24 Apr 2026 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
यूपी बोर्ड
विज्ञापन
लखनऊ। यूपी बोर्ड के दसवीं और बारहवीं के घोषित परिणामों में इस बार भी निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने बाजी मारी, जबकि सरकारी और सहायता प्राप्त विद्यालय पीछे रह गए। इंटरमीडिएट की टॉप 10 सूची में जहां केवल एक राजकीय इंटर कॉलेज का छात्र जगह बना सका, वहीं हाईस्कूल में सरकारी और एडेड स्कूलों का खाता तक नहीं खुल पाया।
विज्ञापन

इस वर्ष टॉप 10 सूची में कुल 32 विद्यार्थियों ने स्थान हासिल किया है, जिनमें 18 छात्र हाईस्कूल और 15 छात्र इंटरमीडिएट के शामिल हैं। इंटरमीडिएट में राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज का एक छात्र सूची में शामिल हुआ, जबकि सहायता प्राप्त इंटर कॉलेजों से एक भी छात्र टॉप 10 में जगह नहीं बना सका।
लखनऊ पब्लिक कॉलेज राजाजीपुरम की हाईस्कूल की छात्रा अद्रिजा चौरसिया और आरोही सिंह ने यूपी के टॉप 10 सूची में शामिल होने के साथ ही लखनऊ में पहला स्थान हासिल किया। इसी तरह इंटरमीडिएट मेधावियों के टॉप 10 सूची में एसकेडी एकेडमी राजाजीपुरम के छात्र सुभान अली ने पहला स्थान हासिल किया है। निजी स्कूलों में चित्रांश विद्यापीठ इंटर कॉलेज,ब्राइट सन पब्लिक इंटर कॉलेज,हीरालाल यादव गर्ल्स इंटर कॉलेज एसएस भूपति सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज, केशरी बाल शिक्षा केंद्र इंटर कॉलेज, बाल निकुंज इंटर कॉलेज, कॉस्मो पोलिटन इंटर कॉलेज भरत नगर संस्थान में पढ़ने वाले छात्र- छात्राओं ने सफलता हासिल कर विद्यालय के साथ लखनऊ का मान बढ़ाया है। शहर में वर्तमान में 101 सहायता प्राप्त, 55 राजकीय और करीब 700 निजी इंटर कॉलेज संचालित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें