फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच निजी कंपनियां चमकाएंगी आपकी दीवाली

Sat, 26 Oct 2013 11:07 AM IST
अनिल श्रीवास्तव/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
इस बार दिवाली पर पावर कॉर्पोरेशन ने प्रदेश के उपभोक्ताओं को भरपूर बिजली आपूर्ति करने की तैयारी में है।
विज्ञापन


दिवाली पर बिजली की किल्लत न हो इसके लिए कॉर्पोरेशन ने 1 से 4 नवंबर तक 500-1,500 मेगावाट तक अतिरिक्त बिजली का इंतजाम किया है।

यह बिजली पांच कंपनियों से खरीदी जाएगी। इसके लिए टेंडर व अन्य औपचारिकताएं पूरी करके ट्रेडिंग कंपनियों को लेटर ऑफ इंटेंट (एलओआई) जारी कर दिया गया।

पढ़ें-ब्याज के साथ वापस लीजिए सिक्योरिटी मनी

इसके बावजूद कमी होने पर एनर्जी एक्सचेंज से बिजली खरीदने का विकल्प खुला रखा गया है। मौजूदा समय में प्रदेश में बिजली की मांग 10,000-11,000 मेगावाट के बीच है जबकि उपलब्धता 9,000 मेगावाट के आसपास चल रही है।

मौसम बदलने की वजह से फिलहाल बिजली के लिए बहुत ज्यादा दबाव नहीं है। फिर भी दिवाली के नजदीक आने के साथ ही बिजली की मांग भी बढ़ सकती है।

खास तौर पर 1 से 4 नवंबर के बीच बिजली की मांग 13,000 मेगावाट तक पहुंचने का आंकलन किया गया है। इसी हिसाब से अतिरिक्त बिजली की व्यवस्था की जा रही है।

टेंडर में पांच कंपनियां हुईं शामिल
दिवाली पर बिजली के लिए हुए टेंडर में पांच कंपनियों ने हिस्सा लिया है। 1 नवंबर को पावर ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन और एनटीपीसी विद्युत व्यापार निगम से 500 मेगावाट बिजली खरीदी जाएगी।
विज्ञापन


तो 2 नवंबर को इन दोनों कंपनियों के अलावा जेएसडब्ल्यू, ग्लोबल एनर्जी और टाटा पावर से अलग-अलग समय पर 750 से 1,070 मेगावाट बिजली खरीदने का फैसला किया गया है।

दिवाली के दिन यानी 3 नवंबर को पांचों कंपनियों से कुल मिलाकर 1,200-1,500 मेगावाट बिजली खरीदी जाएगी जबकि 4 नवंबर को भी 1,500 मेगावाट बिजली खरीदने के लिए एलओआई जारी किया गया है।
विज्ञापन


त्योहार के मौके पर अलग-अलग वक्त पर ली जाने वाली यह बिजली तीन रुपये से लेकर साढ़े चार रुपये प्रति यूनिट तक पड़ेगी। बिजली खरीद की औसत दर 3.50 रुपये प्रति यूनिट बताई जा रही है।

लखनऊ की और खबरों के लिए क्लिक करें यहां
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें