फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी सरकार में नौकरियों के ढेरों मौके, फटाफट कीजिए आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने सहायक कोषागार लेखाकार व लेखा परीक्षक के पदों का विज्ञापन निकाल दिया है। इसमें 304 पद सहायक कोषागार लेखाकर और 15 पद लेखा परीक्षक के हैं।
विज्ञापन


आवेदन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। सभी 319 पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 सितंबर तय की गई है।

आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि निदेशक कोषागार के अधीन सहायक कोषागार लेखाकार के 304 स्थायी पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

ग्रेड पे-2800 वाले इन पदों में से 140 पद अनारक्षित जबकि 94 अनुसूचित जाति व 70 अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हैं। इनके अलावा लेखा परीक्षक के तीन अनारक्षित पद महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण के अधीन हैं।
विज्ञापन

खादी ग्रामोद्योग में भी है मौका

ये पद भी ग्रेड-पे 2800 के हैं और स्थायी हैं। खादी ग्रामोद्योग में लेखा परीक्षक के रिक्त 12 पदों पर भी भर्ती हो रही है। ये सभी पद अस्थायी हैं और ग्रेड पे 2400 में है। इनमें छह पद अनारक्षित, तीन अनुसूचित जाति व तीन अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हैं।

खास बात यह कि कोषागार व खादी ग्रामोद्योग विभाग के पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम उम्र 18 और अधिकतम 40 साल रखी गई है जबकि महानिदेशक के अधीन लेखा परीक्षक के लिए उम्र सीमा 21 से 40 साल रखी गई है।

यह भर्ती लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के जरिये होगी। इन पदों पर भर्ती के लिए योग्यता स्नातक तय की गई है। सहायक कोषागार लेखाकार के लिए गणित व कॉमर्स में स्नातक उपाधि तथा लेखा परीक्षक के पदों के लिए कॉमर्स में स्नातक उपाधि या अकाउंटेंसी में पीजी डिप्लोमा होना चाहिए।

इन पदों के लिए ओ लेवल का कंप्यूटर डिप्लोमा भी होना जरूरी है। विस्तृत विज्ञापन आयोग की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें