फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजीकरण की आड़ में रोजगार खत्म कर रही सरकार : अखिलेश

Tue, 06 Oct 2020 08:17 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार निजीकरण की आड़ में रोजगार खत्म कर रही है। बिजली के निजीकरण के विरोध में जिस तरह 15 लाख बिजली कर्मचारी हड़ताल पर चले गए उसको देखते हुए सरकार को निजीकरण का प्रस्ताव वापस ले लेना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अभियंताओं, कर्मचारियों, शिक्षकों और व्यापारियों की समस्याएं सुनने के बजाय उनके दमन पर आमादा है। उपचुनाव में जनता सबक सिखा देगी।
विज्ञापन


उन्होंने मंगलवार को कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद से बिजली क्षेत्र में गड़बड़ियां शुरू हो गईं। साढ़े तीन वर्षों में एक यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं बढ़ा है। गांव में 10 घंटा और शहरों में 15 घंटा से ज्यादा बिजली नहीं मिल रही। अब सरकार की संपत्तियां निजी क्षेत्र को सौंपने का काम किया जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार शासन चलाने के बजाय देश के संसाधनों का बाजार लगा रही है। निजीकरण से वह युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों को बेचने में लगी है। सरकार की गलत नीतियों से अर्थव्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। स्थिति सरकार के नियंत्रण से बाहर हो चुकी है। इसलिए वह सरकारी सेवाओं को निजी हाथों में सौंपकर जिम्मेदारी से हाथ झाड़ना चाह रही है। भाजपा सरकार टोल, मंडी, आईटीआई, पॉलीटेक्निक, सरकारी मॉल और हवाई अड्डे सभी का निजीकरण करने पर तुली है। रेलवे अस्पतालों को बेचने के टेंडर मांगे जा रहे हैं। सेवानिवृत्ति के बाद खाली पदों में 50 प्रतिशत समाप्त करने का फैसला किया जा चुका है। बीते 15 सालों में रोजगार की स्थिति सबसे खराब है। युवाओं को नौकरियां मिल नहीं रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें