फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई पेंशन स्कीम का विरोध: तेज हुईं पुरानी पेंशन बहाली की कोशिशें, दिल्ली में मिला प्रतिनिधिमंडल

Mon, 03 Jul 2023 06:55 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कोशिशें लगातार तेज हो रही हैं। अलग-अलग संगठनों के द्वारा इसको लेकर प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
old pension - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी संगठनों के द्वारा पुरानी पेंशन की मांग और तेज हो रही हैं।  इंडियन पब्लिक सर्विस इंप्लाइज फेडरेशन (इप्सेफ) का एक प्रतिनिधिमंडल राधा एस चौहान से पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे पर केंद्रीय सचिव, कार्मिक एवं पेंशन मंत्रालय से उनके दिल्ली स्थित कार्यालय में मिला।

विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें बताया कि एनपीएस में भारत सरकार जो वेतन का 14% धनराशि इन्वेस्ट करती है उसका 33 वर्ष की सेवा पर जमा धनराशि का जो ब्याज होता है, उसकी 50% धनराशि से पुरानी पेंशन दी जा सकती है। इसका विस्तृत तर्कसंगत ज्ञापन भी उन्हें दिया गया। साथ ही यह भी बताया की पुरानी पेंशन देने में केंद्र को कोई अतिरिक्त धनराशि देनी नहीं पड़ेगी। इस संबंध में विस्तृत विज्ञापन राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री को भी दिया जा चुका है।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल इफ्सेफ के महासचिव प्रेमचंद्र ने 30 जून को सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को एक इंक्रीमेंट देकर एक जुलाई को पेंशन निर्धारित करने के संबंध में जानकारी मांगी। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण पर कैबिनेट सचिव को भी ज्ञापन दिया गया था, जिस पर उन्होंने निर्देश दिए थे। इस प्रकरण के लंबित होने से पेंशनर्स को आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन


 सचिव ने बताया कि समिति पुरानी पेंशन बहाली प्रकरण पर विचार कर रही है। जल्द अपना प्रस्ताव केंद्रीय वित्त मंत्री को देगी। 30 जून को सेवानिवृत्त होने वाला कर्मचारियों को एक इंक्रीमेंट जोड़कर पेंशन निर्धारित करने पर विचार चल रहा है। यह प्रकरण निस्तारण के लिए मंत्रालय को भेजा गया है। वहां से इस मामले में मार्गदर्शन लिया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में एफ्सेफ के उपाध्यक्ष राकेश भदौरिया एवं अजयवीर सिंह भी शामिल थे।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें