फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: शादी का झांसा देकर किया युवती का शोषण, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

Mon, 03 Jul 2023 04:55 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

युवती को शादी करने का झांसा देकर शोषण करने के मामले में युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। युवती ने पढ़ाई के दौरान भी युवक पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ के आशियाना थानाक्षेत्र में रहने वाली युवती ने उन्नाव के असोहा निवासी अनुपम वर्मा पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का केस कोर्ट के आदेश पर दर्ज कराया है।

विज्ञापन


आशियाना पुलिस के मुताबिक, युवती का आरोप है कि 2009 में वह उन्नाव के असोहा भाऊमऊ निवासी अनुपम वर्मा से ट्यूशन पढ़ती थी। आरोप है कि पढ़ाई के दौरान वह छेड़छाड़ करता था। विरोध पर प्यार व अपनापन जताता था। कुछ दिनों बाद उसने शादी का वादा किया और शारीरिक संबंध बनाने लगा।

ये भी पढ़ें - ओमप्रकाश राजभर बोले, यूपी में गेमचेंजर साबित होंगी मायावती, मैं बसपा से गठबंधन के लिए तैयार
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लखनऊ बन रहा तस्करी के सोने की सबसे बड़ी मंडी, रोजाना हो रही 15 करोड़ की खपत


कई वर्ष बाद भी शादी नहीं की। हाल ही में जब अनुपम व उसके परिजनों ने युवती को धमकाना शुरू कर दिया तो युवती ने कोर्ट का सहारा लिया। आशियाना पुलिस ने अनुपम व उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें