फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमाल की जोड़ी

Fri, 11 Jul 2014 10:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
छोटे और बड़े साहब की जोड़ी आजकल खासी चर्चा में है। दोनों ही पुलिस विभाग के आला अफसर हैं।
विज्ञापन


यह बात और है कि एक शासन में हैं और एक पुलिस विभाग में। दोनों के पास मीडिया मैनेजमेंट जैसी अहम जिम्मेदारी भी है। अमूमन नियमित ब्रीफिंग में छोटे साहब ही मीडिया से रू-ब-रू होते हैं।

छोटे साहब काफी संतुलित और संयम से अपनी बात करते हैं जबकि बड़े साहब संजीदा होने के बावजूद तेजी दिखाने के  चक्कर में कई बार ट्रैक से भटक जाते हैं।

उनकी इस फितरत के चलते ज्यादातर मामलों में छोटे साहब ही आगे कर दिए जाते हैं और बड़े साहब बैकग्राउंड में रहकर मंद-मंद मुस्कुराते रहते हैं। गाहे-बगाहे बड़े साहब फंस भी जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले तो उनकी कोशिश सामने वाले पर हावी होने की रहती है लेकिन सफल नहीं हो पाते हैं तो ऐसी चीजें भी उजागर कर डालते हैं जिसकी उम्मीद भी नहीं होती। नरम-गरम की यह जोड़ी अपना काम बखूबी कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें