फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी मौसम में भी इतना सन्नाटा...

Fri, 29 Aug 2014 02:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा को छोड़ तकरीबन हर दल उपचुनावों के लिए कमर कस रहा है।
विज्ञापन


दलों के दफ्तर गुलजार हो गए हैं। मंत्रियों, नेताओं को पखवाड़े भर का काम मिल गया है।

कोई भोजपुरी अंदाज से रूबरू होगा और कोई पश्चिमी यूपी की खड़ी बोली वाले मिजाज से। पर, देश पर सबसे लंबे समय तक राज करने वाली पार्टी के प्रदेश कार्यालय में इन दिनों सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन


दफ्तर के माहौल से लगता नहीं कि चुनाव होने वाला है।

चुनावी मौसम में इतना सन्नाटा सूबे में पार्टी की दशा बताने के लिए काफी है। दरअसल, पार्टी लोकसभा चुनाव में इतनी बुरी तरह हारी कि उससे उबर ही नहीं पा रही है।
विज्ञापन


उपचुनाव में भी पार्टी को कोई खास उम्मीद नहीं दिख रही है। पार्टी के बड़े नेता भी कार्यकर्ताओं में जोश भरने के बजाय घर बैठकर आराम फरमा रहे हैं।

अब जब वरिष्ठ नेताओं का यह हाल है तो पार्टी की नैया प्रदेश में डूबने से भला कौन बचा सकता है...।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें