फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अयोध्या को हराकर गोरखपुर बना चैंपियन

Tue, 04 Nov 2025 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
बाबू स्टे​डियम में आयोजित राज्य सीनियर महिला हैंडबाॅल की विजेता गोरखपुर की टीम।  
विज्ञापन
लखनऊ। गोरखपुर मंडल की खिलाड़ियों ने उम्दा रणनीति और चपलता की बदौलत राज्य स्तरीय समन्वय सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया। केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित अटल बिहारी बाजपेयी बहुउद्देश्यीय हाल में खेले गए फाइनल में गोरखपुर ने अयोध्या मंडल को 28-17 से पराजित किया।
विज्ञापन


वहीं लखनऊ व वाराणसी मंडल को संयुक्त तीसरा स्थान मिला। प्रतियोगिता के चौथे व अंतिम खेले गए फाइनल में गोरखपुर की खिलाड़ियों ने कई बेहतरीन अटैक किए और मध्यांतर तक 15-9 से बढ़त बना ली। हालांकि अयोध्या ने भी कड़ी चुनौती पेश की, लेकिन उनके पास गोरखपुर के खिलाड़ियों के समन्वय भरे खेल का का कोई जवाब नहीं था। गोरखपुर की ओर से खुशबू ने शानदार प्रदर्शन किया और प्रतिद्वंद्वी के डिफेंस में सेंध लगाते हुए सर्वाधिक 11 गोल दागे।

उनका साथ देते हुए आशा ने सात जबकि मोना ने छह गोल किए। अयोध्या की ओर से आराधना ने छह, राजपति ने चार व मुस्कान ने तीन गोल करने में सफलता हासिल की।

समापन पर मुख्य अतिथि श्याम सुंदर मिश्रा (उप निदेशक-खेल, उत्तर प्रदेश) और विशिष्ट अतिथि विनय सिंह (कोषाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन) ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी दी। मौके पर क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी डाॅ. अतुल सिन्हा, यूपी हैंडबॉल एसो. के कार्यकारी महासचिव अमित पांडेय, परमेंद्र सिंह, डाॅ. सुमंत पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


इससे पूर्व खेले गए पहले सेमीफाइनल में गोरखपुर मंडल ने लखनऊ मंडल को 13-3 से हराया। इसमें रिया शर्मा ने सर्वाधिक चार गोल किए। प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल में अयोध्या मंडल ने वाराणसी मंडल को 23-19 से मात दी। टीम की जीत में राजपति ने पांच गोल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें