फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: एटीएम लूट से पुलिस ने किया इंकार, कहा- पहले से ही क्षतिग्रस्त थी मशीन की स्क्रीन

Mon, 10 Dec 2018 11:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

राजधानी लखनऊ के हसनगंज थाना क्षेत्र के नदुआ कॉलेज के पास स्थित आईसीआईसीआई बैंक में एटीएम की लूट से पुलिस ने इन्कार किया है। हसनगंज एसएचओ ने कहा कि एटीएम ऑपरेशन के जोनल हेड अतुल कुमार ने बताया कि मशीन की स्क्रीन पहले से ही टूटी थी लेकिन आठ दिसंबर की सुबह किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा इसे और क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस ने किसी भी तरह की लूट की कोशिश से इन्कार किया है। आपको बता दें कि इसके पहले कहा गया था कि बदमाशों ने एटीएम लूटने की कोशिश की और अपनी पहचान छिपाने के लिए सीसीटीवी भी तोड़ दिया। जब बदमाश लूट में कामयाब नहीं हो सके तो एटीएम मशीन की स्क्रीन और बटन-पैड को क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन


सुबह एटीएम मशीन को टूटा देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब सीसीटीवी खंगाला तो कैमरा खराब मिला।

अब पुलिस व एटीएम ऑपरेशन के जोनल हेड ने ऐसी किसी भी घटना से इन्कार किया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें