फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या की गवाही न दे सके इसलिए गुंडों ने काट डाली गवाह की जुबान, पुलिस दे रही ये बयान

Fri, 12 Jan 2018 10:24 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फैजाबाद
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती पीड़ित - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

फैजाबाद के इनायतनगर थाना क्षेत्र के पलिया प्रतापशाह गांव में एक वर्ष पूर्व हुई एक व्यक्ति की हत्या की वारदात के गवाह रहे युवक की चार दबंगों ने मिलकर जुबान काट डाली। घायल युवक को ग्रामीणों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को चार लोगों के खिलाफ  केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


इनायतनगर थाना क्षेत्र के पलिया प्रताप शाह गांव निवासी 38 वर्षीय जनक राज सिंह उर्फ बैरिस्टर के पास बीती रात करीब 10 बजे गांव के ही राम पदारथ उर्फ नान्हू समेत चार लोग पहुंचे। पीड़ित युवक ने लिखकर बताया कि राम स्वरूप व रवि सिंह ने उसका हाथ पकड़ लिया और बलराम यादव ने उनका गला दबा दिया था। इतने में रामपदारथ ने चाकू से उसकी जुबान काट डाली थी।

कहा कि अब देखता हूं जितेंद्र तिवारी हत्या के मुकदमे में कैसे गवाही देते हो। वारदात के बाद चारों युवक मौके से भाग निकले। घायल युवक चिल्लाता हुआ गांव की ओर भागा। परिवारीजनों और ग्रामीणों ने आनन-फानन घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मामले पर ये कहना है प्रभारी थानाध्यक्ष

- फोटो : amar ujala
पीड़ित की पत्नी संजू सिंह ने बताया कि घटना के बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई और मौके पर हैरिंग्टनगंज चौकी इंचार्ज और यूपी-100 की पुलिस भी पहुंची लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की।

वहीं, इनायतनगर थाना पुलिस का कहना है कि घटना के संदर्भ में कोई तहरीर नहीं मिली थी, इसलिए कार्रवाई नहीं की गई, अब तहरीर मिली है, केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

इनापतनगर थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष वरिष्ठ उप निरीक्षक अच्छेलाल सरोज ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया गया है, एक आरोपी रामपदारथ उर्फ नान्हू को गिरफ्तार कर अन्य की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें