फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुक्का बार में दबंगों ने युवक और उसके दोस्त को लोहे की रॉड व डंडों से जमकर पीटा, कैमरे में दबंगई कैद

Thu, 19 Mar 2020 11:01 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
दंबगों ने वैभव दीक्षित को पीटकर किया लहुलूहान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लखनऊ के  विकासनगर स्थित यूफोरिया रेस्टोरेंट व हुक्का बार में मंगलवार देर शाम दबंगों ने मालिक संग मिलकर युवक वैभव दीक्षित व उसके दोस्त भानूप्रताप सिंह यादव की जमकर पिटाई की। इसके बाद लोहे की रॉड व डंडों से हमला किया।

विज्ञापन


घायल युवक ने देर रात थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने हुक्का बार के दो कर्मचारियों को दबोच लिया। जबकि मालिक सहित अन्य छह लोगों की तलाश की जा रही है। गायत्रीपुरम के निवासी वैभव दीक्षित के मुताबिक, वह दोस्त भानूप्रताप सिंह यादव के साथ मंगलवार शाम यूफोरिया रेस्टोरेंट व हुक्का बार गया था।

इस बीच अनूप वर्मा अपने कुछ दोस्तों के साथ पहुंचा और हुक्का बार के मालिक की मदद से से वैभव व भानू को जमकर पीटा। इसके बाद वैभव को लॉबी में ले जाकर लोहे की रॉड व डंडों से पीटा। किसी तरह जान बचाकर वैभव भागा। आरोप है कि दबंगों ने उसे बाहर तक दौड़ा लिया।

विज्ञापन

हमलावर 8 से 10 की संख्या में थे

- फोटो : अमर उजाला
पीड़ित का आरोप, उसके कपडे़ भी फाड़ दिए। पीड़ित के मुताबिक, हमलावर 8 से 10 की संख्या में थे। बीच बचाव में दोस्त भानू प्रताप यादव पर भी हमला किया और हुक्का बार के बाथरूम में बंधक बना लिया। इसके बाद उसे उसे जमकर पीटा।

शोर शराबा होने पर हमलावर भाग निकले। इसके बाद किसी तरह भानू अपनी जान बचा सका। आरोप है कि दबंगों ने पीटने के बाद दो अंगूठी और नकदी भी लूट ली।

 
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज कर फुटेज की जब्त

- फोटो : अमर उजाला
दबंगों की गुंडई सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, वैभव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर फुटेज जब्त कर ली गई हैं। फुटेज के आधार पर दो आरोपियों कैंटोमेंट निवासी फैज व आमिर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, रेस्टोरेंट में चोरी छिपे हुक्का बार चलाया जा रहा था। इसे सील करने की भी कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें