फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरज चमक के साथ जल्द ही लखनऊ में भी दस्तक दे सकता है मानसून, हो सकती है तेज बारिश

Sun, 23 Jun 2019 04:45 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
monsoon
विज्ञापन
लगभग 6 दिन की देरी के बाद बंगाल की खाड़ी में ठिठके मानसून ने गरज-चमक के साथ बारिश संग शुक्रवार को प्रदेश में दस्तक दे दी। पूर्वी उप्र के तमाम हिस्सों में सुबह से दोपहर बाद तक जारी भारी बारिश ने पहली मानसूनी बारिश में लोगों को भिगोया। 
विज्ञापन


मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मानसूनी करंट में अचानक आई तेजी के चलते मानसून ने ये तेजी दिखाई और प्रदेश में पहुंचा। मानसून के अगले 24 से 36 घंटों में राजधानी पहुंचने के आसार हैं। 

मौसम विभाग ने रविवार को पूर्वी उप्र के तमाम इलाकों में गरज-चमक के साथ रविवार को भारी बारिश की चेतवनी जारी की है। कुछेक इलाकों में भारी गर्जना के साथ लगभग 40 किमी. प्रतिघंटे की रफ्तार की आंधी के साथ तेज बौछारों की भी चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पहुंचा मॉनसून - फोटो : amar ujala
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्त ने शुक्रवार शाम को बताया कि प्रदेश में मानसूनी आमद हो गई है। मानसून की नार्दन लिमिट प्रदेश के कई इलाकों से गुजर रही है। पिछले 36 घंटों से बदले विंड पैटर्न के चलते मानसूनी गतिविधियों को मिली तेजी के बाद मानसून ने प्रदेश में दस्तक दे दी है। 

फिलहाल मानूसनी करंट सामान्य से अधिक है, इसलिए कुछेक इलाकों में शुरुआत में तेज बारिश हो सकती है। मानसून के आगे बढ़ने के दौरान बारिश का दौर कहीं तेज तो कहीं धीमे तेवर दिखायेगा। 

उधर, शुक्रवार को मानसून केप्रदेश में दस्तक देने के बाद पूर्वी उप्र के तमाम इलाकों में तड़के से दोपहर बाद तक तेज बारिश बौछारों ने तर बतर किया। भारी बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। 
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र पर दर्ज आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को सुबह से शाम तक सबसे ज्यादा 79.2 मिमी. बारिश बलिया में दर्ज हुई। इसके अलावा गाजीपुर में 54 मिमी., चुर्क में 11.2, हमीरपुर में 8 मिमी., गोरखपुर में 17 मिमी., वाराणसी बीएचयू में 4.1, बरेली में 3.5 मिमी. बारिश दर्ज की गई। 

मानसूनी आमद के बाद से प्रदेश में पारा भी तेजी से लुढ़का। प्रदेश में कई स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से दो से 10 डिग्री तक सरका। गोरखपुर, बलिया, चुर्क, वाराणसी बीएचयू में अधिकतम तापमान 25 से 28 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें