फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी सरकार ने दी व्यापारियों को बड़ी राहत

Wed, 17 Sep 2014 02:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
वाणिज्य कर अधिकारी अब व्यापारियों को परेशान नहीं कर पाएंगे। अखिलेश सरकार ने 25 लाख तक वार्षिक टर्न ओवर वाले व्यापारियों को सीमित संख्या में कर निर्धारण का प्रावधान कर दिया है।
विज्ञापन


प्रदेश के बाहर से माल लाने पर अर्थदंड 5 प्रतिशत तक कर की दर वाली वस्तुओं पर 15 प्रतिशत तथा 12.5 प्रतिशत अतिरिक्त कर की वस्तुओं पर देय कर का दोगुना अर्थदंड का प्रावधान कर दिया है।

सरकार ने वार्षिक रिटर्न फॉर्म 26 को समाप्त करके इसके स्थान पर फार्म 52 का नाम दिया है। नए प्रारूप में सभी जटिलताएं समाप्त कर दी गई हैं। इसके साथ कई दस्तावेज को लगाने से छूट दे दी गई है।
विज्ञापन


फार्म 38 के लिए 50 रुपये का शुल्क देना पड़ता था जिसे घटा कर 5 रुपये कर दिया गया है। फॉर्म के स्वामी की मौत पर उसके उत्तराधिकारी को पुराने टिन पर व्यापार करने की छूट दे दी गई है।

शासन ने व्यापारियों की सुविधा के लिए उनके द्वार पर पंजीकरण की सुविधा शुरू कराई है। पंजीयन में ऑनलाइन संशोधन की भी सुविधा दी गई है। व्यापारी घर बैठे ऑनलाइन प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करके पंजीयन व संशोधन भी करा सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें