फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन्हें मिलेगा इलाज के लिए एडवांस

Fri, 11 Jul 2014 11:36 AM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य भंडारण निगम अपने कर्मचारियों को इलाज के लिए एडवांस देगा। कर्मचारियों को चिकित्सा प्रतिपूर्ति की सुविधा भी निगम ने दी है। वहीं, निगम के वाहन चालक भी सरकारी ड्राइवरों की तरह वेतन व भत्ते की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन


ये फैसले बृहस्पतिवार को यहां निगम के संचालक मंडल की बैठक में किए गए। बैठक की अध्यक्षता सहकारिता मंत्री व निगम के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने की।

बैठक में फैसला किया गया कि निगम लाभ में है। इसलिए निगम के कर्मचारियों को भी इस लाभ में हिस्सेदारी दी जाए। इस पर 83.06 लाख रुपये का व्ययभार निगम पर आएगा।

उधर, राज्य भंडारण निगम कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को यहां निगम मुख्यालय पर अनुरोध दिवस मनाया। कर्मचारियों ने निगम के प्रबंधकों से राज्य कर्मचारियों की भांति छठे वेतन का लाभ देने की मांग की।
विज्ञापन


साथ ही सेवानिवृत्त आयु सीमा को 58 वर्ष से बढ़ाकर 60 वर्ष करने का आग्रह किया। कर्मचारी नेताओं ने निगम प्रबंधन से कर्मचारियों के पीएफ की कटौती बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन


अनुरोध दिवस को यूपीएसडब्ल्यूसी एम्पलॉइज यूनियन के अध्यक्ष सुनील सिंह, महामंत्री वीपी यादव समेत कई कर्मचारी नेताओं ने संबोधित किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें