फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु पूर्णिमा पर नगर में होंगे तमाम आयोजन

Fri, 11 Jul 2014 10:27 AM IST
आशुतोष/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
‘बिन गुरू भवनिधि तरई न कोई, जौ बिरंचि शंकर सम होई...’। गुरु महिमा के बखान के साथ गुरु के प्रति श्रद्धा और आदर व्यक्त करने का पर्व गुरु पूर्णिमा शनिवार को नगर में मनाई जाएगी।
विज्ञापन


इसी के साथ आषाढ़ माह की समाप्ति होगी और शिर्वाचन के महीने सावन की शुरुआत होगी।

महानगर निवासी आचार्य प्रदीप ने बताया कि 18 पुराण और लाखों श्लोंकों केरचयिता व्यास जयंती को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है।

शुक्रवार रात 8:34 बजे से पूर्णिमा लग जाएगी, जो शनिवार शाम 4:56 तक रहेगी। इसलिये शनिवार को ही गुरु पूर्णिमा मनाई जाएगी।

6 गुरुओं का 12 जुलाई को होगा सम्मान
हेल्प यू एजुकेशनल-चैरिटेबुल ट्रस्ट की ओर से 12 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के मौके पर ‘गुरुवर सम्मान समारोह’ का आयोजन होगा। ट्

रस्ट के हर्षवर्धन अग्रवाल ने बताया कि आयोजन में नगर के गुरुओं को सम्मानित किया जाएगा।

सम्मानित होने वालों में स्वरूप कुमारी बख्शी बख्शी दीदी, डॉ. मलिकजादा मंजूर अहमद, डॉ. सरला शुक्ला, डॉ. सूर्यप्रसाद दीक्षित, गोपाल चतुर्वेदी और डॉ. अनीस अंसारी को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


सुबह 10:30 बजे उप्र हिंदी संस्थान में होने वाले आयोजन में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मो. आजम खां, शिवपाल यादव भी मौजूद रहेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें