फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी! रोडवेज में 254 मृतक आश्रितों को मिलेगी नौकरी

Thu, 06 Feb 2014 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज इंप्लाइज यूनियन की बुधवार आधी रात से होने वाली हड़ताल प्रबंधन से हुए लिखित समझौते के बाद टल गई।
विज्ञापन


प्रबंधन ने यूनियन को आश्वासन दिया कि जल्दी ही 254 मृतक आश्रितों को कंडक्टर पद पर नौकरी दी जाएगी। संविदा कर्मियों का साल में दो बार महंगाई भत्ता भी बढ़ेगा।
यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष रामजी त्रिपाठी एवं महामंत्री तेज बहादुर शर्मा ने हड़ताल वापसी का ऐलान करते हुए बताया कि कर्मियों की समस्याओं को लेकर प्रमुख सचिव (परिवहन) बीएस भुल्लर एवं प्रबंध निदेशक मुकेश मेश्राम से दो दिन से बातचीत चल रही थी।
विज्ञापन


लेकिन बुधवार शाम पांच बजे अंतिम चक्र की बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में सहमति बनी। समझौते के अनुसार जनवरी एवं जुलाई में संविदा ड्राइवरों एवं कंडक्टरों सहित अन्य कर्मियों के महंगाई भत्ते में पांच फीसदी की बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी बताया कि यूनियन अन्य समस्याओं का निराकरण बातचीत के माध्यम से करती रहेगी।
दूसरी तरफ, प्रबंध निदेशक ने बताया कि यूनियन की सबसे महत्वपूर्ण मांग महंगाई भत्ते की किस्त जारी करने के लिए शासन से अनुमति मांगी गई है। वहीं, निगम की आर्थिक स्थिति सुधरने पर वेतन विसंगति दूर होगी एवं बकाया देयों का भुगतान भी होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें