नगर विकास विभाग ने निकाय कर्मियों को भी राज्य कर्मचारियों के
समान चिकित्सा सुविधा देने का निर्णय किया है।
सचिव नगर विकास श्रीप्रकाश
सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। आदेश में कहा गया है कि निकाय
कर्मचारी सरकारी व निजी अस्पतालों में भी इलाज करा सकेंगे।
अभी निजी
अस्पतालों में इलाज कराने को उन्हें शासन से अनुमति लेनी होती थी।
नगर
विकास विभाग चिकित्सा प्रतिपूर्ति के संबंध में 10 लाख तक के भुगतान की
अनुमति सीधे निकायों को दे सकेंगे। इससे अधिक के भुगतान के लिए वित्त विभाग
से अनुमति लेनी होगी।