फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवध विहार: 545 आवंटियों का इंतजार खत्म

Sun, 24 Nov 2013 02:43 AM IST
प्रवेन्द्र गुप्ता/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अवध विहार योजना में फ्लैट के लिए पंजीकरण कराने वाले 545 आवेदकों का इंतजार खत्म होने वाला है।
विज्ञापन


अगले महीने आवास विकास परिषद मंदाकिनी और भागीरथी अपार्टमेंट में उन आवेदकों को फ्लैट आवंटित कर देगा, जिन्हें अगस्त में हुई लॉटरी में फ्लैट आवंटित नहीं हुए थे।
विज्ञापन


आवास विकास परिषद की सुलतानपुर रोड स्थित अवध विहार योजना का शुभारंभ इस साल जनवरी में किया गया था।

उस समय परिषद ने स्ववित्त पोषित योजना के तहत मंदाकिनी व भागीरथी आपार्टमेंट में फ्लैट के लिए पंजीकरण खोला था।

भागीरथी आपार्टमेंट में तीन बेड रूम व तीन बेडरूम प्लस सर्वेंट रूम और मंदाकिनी अपार्टमेंट दो बेडरूम व दो बेडरूम प्लस सर्वेंट रूम बनाए जाने थे।

योजना के शुभारंभ के समय परिषद ने घोषणा की थी कि पहली बार के पंजीकरण में जितने लोग आवेदन करेंगे उन सभी को फ्लैट आवंटित किए जाएंगे।

इससे उत्साहित होकर करीब 2000 लोगों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें से दो बेडरूम और तीन बेडरूम वाले सभी आवेदकों को फ्लैट मिल गए थे।

हालांकि 20 अगस्त को डाली गई लॉटरी में तादाद अधिक होने से दो बेडरूम प्लस सर्वेंट रूम और तीन बेडरूम प्लस सर्वेंट रूम वाले 1021 में से सिर्फ 476 लोगों को ही फ्लैट मिल पाए थे, जबकि 545 आवेदक बाकी रह गए थे। इन्हें अब फ्लैट आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें