फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः 30 हजार शिक्षामित्रों के लिए बड़ी खुशखबरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सूबे के उन 30 हजार शिक्षामित्रों को जल्द ही फिर से मानदेय मिलने लगेगा, जो सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित नहीं हुए हैं। सितंबर में समायोजन के खिलाफ हाईकोर्ट का आदेश आने के बाद इनका मानदेय भी जारी नहीं किया गया था।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद केंद्र सरकार ने इनका भी मानदेय जारी करने को अपनी मंजूरी दे दी है। इस बाबत सचिव बेसिक शिक्षा विभाग को केंद्र सरकार का पत्र मिल गया है।

सर्व शिक्षा अभियान के तहत शिक्षामित्रों को मानदेय दिया जाता है। लेकिन, 12 सितंबर के हाईकोर्ट के आदेश के बाद इनके मानदेय पर भी रोक लगा दी गई थी।
विज्ञापन

रुका हुआ मानदेय भी मिलेगा शिक्षामित्रों को

समायोजन के खिलाफ हाईकोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट से स्टे मिल जाने के बाद 12 सितंबर से पहले की स्थिति बहाल हो गई है। राज्य सरकार ने पूरी स्थिति केंद्र के सामने रखी तो वहां से मानदेय जारी करने के लिए मंजूरी दे दी गई।

सचिव बेसिक शिक्षा आशीष गोयल ने बताया कि मानदेय जारी करने का केंद्र का आदेश उन्हें मिल गया है। जल्द ही पूरे मानदेय का भुगतान कर दिया जाएगा। जाहिर है कि इसमें रुका मानदेय भी शामिल होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें