फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: केंद्र के बाद यूपी के राज्य कर्मचारियों का डीए बढ़ाने की तैयारी, सोमवार को हो सकता है फैसला

Sat, 09 Mar 2024 09:32 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

DA of UP state employees: यूपी के राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर है। केंद्र के बाद प्रदेश में भी डीए में चार प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हो सकती है। इससे संबंधित फैसला सोमवार को आ सकता है। 
 
विज्ञापन
DA Hike - फोटो : Amar Ujala/ Rahul Bisht
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र के एलान के बाद राज्य सरकार भी अपने कर्मचारियों का डीए बढ़ा सकती है। केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (डीए) 4 फीसदी बढ़ाया गया है। अब केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 50 फीसदी हो गया है। केंद्र की घोषणा के बाद राज्य सरकार भी होली से पहले कर्मचारियों का डीए बढ़ाने का फैसला कर सकती है। वित्त विभाग के सूत्रों के मुताबिक सोमवार को इस संबंध में फाइल शासन भेजी जाएगी, जहां इस मामले में चर्चा की जाएगी। डीए बढ़ने का लाभ करीब 16 लाख राज्य कर्मचारियों और लगभग 12 लाख पेंशनरों को मिलेगा। 

विज्ञापन


केंद्र में हो चुकी है बढ़ोत्तरी 
केंद्र सरकार में लगभग एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनरों को पहली जनवरी से देय महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की वृद्धि की सौगात मिल गई है। गुरुवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में डीए/डीआर की दरों में 4 फीसदी की बढ़ोतरी पर मुहर लगी है। इस वृद्धि के साथ ही डीए की मौजूदा दर 46 से 50 प्रतिशत पर पहुंच गई है। नियम है कि डीए की दर 50 प्रतिशत के पार होने पर वेतनमान और अन्य भत्तों में भी बढ़ोतरी हो जाती है। इसके बाद केंद्रीय कर्मचारी संगठन भी सरकार पर आठवें वेतन आयोग गठित करने का दबाव डाल सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें