फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण: मायावती बोलीं- कोरोना वैक्सीन पर काफी हो चुकी राजनीति, अब सही प्रयास जरूरी

Tue, 22 Jun 2021 12:36 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के कारण जनता को टीकाकरण के लिए नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होंने कहा कि इसे जन अभियान बनाए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर कहा कि देश में कोरोना वैक्सीन के निर्माण, टीकाकरण को लेकर काफी विवाद, राजनीति आरोप-प्रत्यारोप अब काफी हो चुका है। इसका दुष्परिणाम जनता को भुगतना पड़ रहा है। अब वैक्सीन विवाद को विराम देकर इसका लाभ जन-जन तक पहुंचाने का चौतरफा प्रयास जरूरी है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत जैसे विशाल ग्रामीण बाहुल्य देश में कोरोना टीकाकरण को जन अभियान बनाने तथा वैज्ञानिकों को समुचित समर्थन व प्रोत्साहन देने की भी कमी को दूर करना जरूरी है साथ ही उन्होंने बुनियादी स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने की मांग केंद्र व सभी राज्य सरकारों से की है।





बता दें कि प्रदेश में सोमवार को कोरोना टीकाकरण का नया रिकॉर्ड बना। छह लाख लक्ष्य के सापेक्ष एक दिन में कुल 7,05,146 लोगों का टीकाकरण हुआ। प्रदेश में यह एक दिन में अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। इसके साथ ही अब 30 जून तक प्रति दिन का लक्ष्य सात लाख कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लक्ष्य से अधिक टीकाकरण के पीछे युवाओं की भागीदारी बढ़ना मान रहे हैं। सोमवार को तीन लाख से अधिक युवाओं का टीकाकरण हुआ है। जिलेवार स्थिति देखें तो गाजियाबाद में 28 हजार से अधिक लोगों को टीका लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें