फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन में दो श्रद्धालु डूबे, गोताखोरों ने शुरू की तलाश, दूसरे दिन भी खोजबीन है जारी

Sun, 13 Oct 2024 09:06 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, गोंडा

सार

Two youth drowned in Gonda: यूपी के गोंडा जिले में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो युवक मनवर नदी में डूब गए। अभी तक शव नहीं मिल पाए हैं। गोताखोर डूबने वालों की तलाश कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन
गोताखोर कर रहे हैं तलाश। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान नदी के गहरे पानी में डूबे दोनों श्रद्धालुओं के शव की खोजबीन जारी है। रविवार की सुबह राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और पीएसी की फ्लड कंपनी ने मोर्चा संभाल लिया है। छपिया के थानाध्यक्ष कृष्णगोपाल राय भी पुलिस टीम के साथ मौके पर सर्च अभियान में जुटे हैं। उन्होंने बताया कि बस्ती का सीमावर्ती क्षेत्र होने के चलते पड़ोसी जिले की टीम की मदद ली जा रही है। एसडीआरएफ और फ्लड कम्पनी गहरे पानी के दोनों के शव की तलाश कर रही है। फिलहाल अभी सफलता नहीं मिली है। 

विज्ञापन


शनिवार की रात गोंडा जिले में दुर्गा प्रतिमा विसर्जित करने गए किशोर समेत दो लोगों के डूब जाने से जश्न पूरी तरह गम में बदल गया था। छपिया थाना क्षेत्र के मानिकपुर जंगल के पास पिपरही घाट पर नदी में मूर्तियों के विसर्जन में दो श्रद्धालु डूब गये हैं। अभी दोनों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस दोनों की तलाश स्थानीय गोताखोरों से करा रही है।

छपिया क्षेत्र में रखी गईं मूर्तियों को विसर्जन के लिए पिपरही घाट पर श्रद्धालु लेकर आए थे। शाम करीब आठ बजे अचानक पता चला कि दो श्रद्धालु विर्सजन के दौरान गहराई में चले गये और नदी में डूब गये हैं। जिसमें एक की उम्र लगभग 16 वर्ष और दूसरे की उम्र लगभग 27 साल बताई जा रही है। दोनों फुटहिया बाजार के रहने वाले हैं। स्थानीय गोताखोर नदी में युवकों को ढूंढ़ रहे हैं। मौके पर पुलिस फोर्स तैनात है। 
विज्ञापन

 एसडीएम मनकापुर यशवंत राव ने बताया कि नदी में दो श्रद्धालुओं के डूबने की सूचना मिली है। नदी में तलाश की जा रही है।

Trending Videos

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान नदी के गहरे पानी में डूबे

विज्ञापन

डूबे हुए युवकों की हुई पहचान

मौके पर जमा भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
पिपराही घाट पर मनवर नदी में डूबे युवकों की पहचान हो गई है। दोनों श्रद्धालु सत्यम विश्वकर्मा पुत्र मनीराम और अमरजीत गुप्ता पुत्र भगवानदीन डूबे थे। दोनों महुली खोरी फुटहिया बाजार के निवासी थे।  छपिया कृष्णगोपाल राय ने बताया पुलिस व प्रशासन द्वारा लोगों को मनवर नदी में उतरने से मना करने के बावजूद तीन लोग नदी में उतर गए थे। इसमें एक को मौके पर एक बचा लिया गया जबकि दो अन्य डूब गए जिनकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें