फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda: मेडिकल कॉलेज में जांच कराने के नाम पर उतरवाया आभूषण, लेकर भाग गया

Mon, 21 Oct 2024 05:17 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

गोंडा मेडिकल कॉलेज में महिला को आयुष्मान कार्ड बनाने का झांसा देकर युवक उसके आभूषण उतरवा ले गया। महिला का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
अपने साथ हुई लूट के बाद महिला। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोंडा मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने आई बुजुर्ग महिला हेराफेरी का शिकार हो गई। जांच के नाम पर टप्पेबाज ने महिला से पहले नथुनी और बाला उतारने को कहा फिर उसे लेकर रफूचक्कर हो गया। 

विज्ञापन


सोमवार को धानेपुर के डेबरी निवासी सीता देवी महाराजा देवीबक्श सिंह राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में इलाज कराने आई थी। ओपीडी का पर्चा कटवाने के लिए लाइन में लगे समय एक व्यक्ति आया और महिला से बोला आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना हो तो बताइए। पांच लाख रुपए तक मुफ्त इलाज मिल जाएगा जिसके लिए मात्र 1500 रुपए खर्च करने पड़ेंगे।

ये भी पढ़ें - बड़ी सफलता... एआई बताएगा कैंसर के मरीजों को कितना चाहिए रेडिएशन; ऐसे काम करता है ये उपकरण
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - एससी-एसटी आरक्षण में उपवर्गीकरण से दलित वोट बैंक में सेंध लगाने की कवायद, भाजपा ने दिए इस रणनीति के संकेत


टप्पेबाज महिला को अपने साथ लेकर क्षेत्रीय निदान केंद्र में ले गया जहां उसने कहा कि कार्ड बनाने के लिए जांच करवाना पड़ेगा। मशीन पर लेटने के पहले नाक व कान का आभूषण निकालना पड़ेगा। महिला ने अपनी एक नथुनी व बाला निकालकर टप्पेबाज को दे दिया। अंदर भीड़ का फायदा उठाकर टप्पेबाज महिला के जेवर व 1500 रुपए लेकर भाग गया। बुजुर्ग महिला रो रोकर बेहाल हो रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें