फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News : चाय पीने से एक ही परिवार के छह लोगों की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में भर्ती

Wed, 13 Jul 2022 11:35 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, गोंडा

सार

एक ही परिवार के छह लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गयी। सभी को एक साथ उल्टी दस्त की शिकायत होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
गोंडा में जिला अस्पताल के मेडिकल वार्ड में भर्ती मरीज (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोंडा जिले में मोतीगंज थाना क्षेत्र के सोंठिया गांव के रहने वाले एक ही परिवार के छह लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गयी। सभी को एक साथ उल्टी दस्त की शिकायत होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। 

विज्ञापन


मोतीगंज थाना क्षेत्र के सोंठिया गांव के रहने वाले स्वामीनाथ के मुताबिक मंगलवार की शाम को परिवार के सभी लोगों ने चाय पी थी। चाय पीने के करीब दो घंटे बाद पिता संचित लाल, मधुरा देवी, सरिता देवी, संगीता देवी, सौरभ व एक अन्य बच्चे की हालत बिगड़ने लगी। एक साथ सभी को उल्टी दस्त की शिकायत होने पर परिवार में हड़कंप मच गया। परिजन सबको लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल सभी की हालत स्थिर है और खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें