छापेमारी में आठ वाहन पकड़े गए।
- फोटो : amar ujala
अवैध खनन को लेकर बृहस्पतिवार की रात जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। नवाबगंज, मनकापुर व मोतीगंज में अवैध खनन करने व परिवहन करने के मामले में आठ वाहनों को पकड़ा गया है। नवाबगंज में कटरा के पास खनन, परिवहन व पुलिस की संयुक्त टीम ने वाहनों की छानबीन की।
बिना अभिवहन पास के बालू ले जा रहे चार ट्रक को पकड़ा गया है। इन वाहनों का चालान किया गया है। इसके साथ ही टीम ने मनकापुर में भी छापेमारी करके बालू लेकर जा रहे एक ट्रक को पकड़ा है।
मोतीगंज के राजगढ़ में मिट्टी खनन में दो ट्रैक्टर ट्राली व एक लोडर को पकड़ा गया है। इसे मोतीगंज थाने की सुपुर्दगी में दिया गया है।