यूपी में विधानसभा का चुनाव होने में अभी समय है, लेकिन अपनी-अपनी भूमिका के संबंध में भाजपा के सहयोगी दल सक्रिय हो गए हैं। डॉ. संजय निषाद के बाद अब सुभासपा अध्यक्ष और प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बृहस्पतिवार को दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की।