प्रभारी मंत्री ने कहा कि जब तक एक भी मरीज लाइन में लगा है तब तक कोई भी काउंटर बंद नहीं होना चाहिए। मरीजों से जांच व इलाज के नाम पर वसूली की शिकायत मिलने में सीधे अधीक्षक की जवाबदेही होगी।
गोंडा जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सचान के साथ राज्यमंत्री अनूप प्रधान बाल्मीकि व राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल ने विभिन्न विभागों व विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिले के अधिकारी भागदौड़ कर व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने में जुटे रहे। प्रभारी मंत्री ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। जिला अस्पताल व महिला अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। जिला अस्पताल का निरीक्षण के दौरान मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
प्रभारी मंत्री ने कहा कि जब तक एक भी मरीज लाइन में लगा है तब तक कोई भी काउंटर बंद नहीं होना चाहिए। मरीजों से जांच व इलाज के नाम पर वसूली की शिकायत मिलने में सीधे अधीक्षक की जवाबदेही होगी। राज्य मंत्री अनूप प्रधान बाल्मीकि ने पीएचसी पंतनगर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर करने का निर्देश दिया। प्रभारी मंत्री ने बेलसर के एक गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण कर खरीद की रफ्तार बढ़ाने का निर्देश दिया। बेलसर के आंगनवाड़ी केन्द्र बदलेपुर तथा गौ आश्रय केंद्र बदलीपुर का निरीक्षण किया। देर शाम तक प्रभारी मंत्री कोटे की दुकानों, प्राथमिक विद्यालय समेत कई विभागों का निरीक्षण करेंगे।