फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda: पूर्व सांसद समर्थक और भाजपा विधायक आमने-सामने, वाहन में तोड़फोड़ का आरोप

Mon, 29 Sep 2025 08:49 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, परसपुर (गोंडा)

सार

पूर्व सांसद के समर्थक ने कहा कि विधायक के समर्थकों ने उनके भाई के साथ अभद्रता की और वाहन में तोड़फोड़ की। कहा कि मामले में सुनवाई नहीं हो रही है।
 
विज्ञापन
करनैलगंज में हमले में क्षतिग्रस्त एसयूवी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व सांसद के समर्थक व परसपुर आटा निवासी राहुल सिंह चौहान ने चरहुआं गांव के पास करनैलगंज विधायक व उनके समर्थकों पर वाहन में तोड़फोड़ का आरोप लगाया है। विधायक अजय सिंह ने कहा कि ऐसी कोई घटना ही नहीं हुई है। सारे आरोप बेबुनियाद हैं।

विज्ञापन


राहुल सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि रविवार को वह बाहर थे। उनके बड़े भाई व भाजपा कार्यकर्ता त्रिलोकी सिंह रात 09:30 बजे ग्राम बक्सैला से दुर्गा पूजा में शामिल होकर समर्थकों के साथ लौट रहे थे। परसपुर-रगड़गंज मार्ग के ग्राम चरहुआं के पास पहुंचे थे। तभी विधायक अजय सिंह अपने काफिले के साथ आ गए। भाई के वाहन के आगे अपनी गाड़ी लगाकर रोक लिया।

विधायक तो गाड़ी में बैठे रहे, लेकिन उनके समर्थकों ने भाई के साथ अभद्रता करते हुए हमला कर दिया। तोड़कर कर गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दी। राहुल ने आरोप लगाया कि पुलिस उनकी सुनवाई नहीं कर रही है। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को प्रकरण से अवगत कराया गया है।
विज्ञापन


करनैलगंज विधायक अजय सिंह का कहना है कि ऐसी कोई घटना ही नहीं हुई है। यह सब राजनीतिक साजिश है। कुछ लोग चर्चा में आने के लिए झूठा आरोप लगा रहे हैं। वहीं, थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी ने बताया कि राहुल सिंह की तरफ से तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें