फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा: नशे में धुत पिता ने छह साल की बेटी को पटककर मार डाला, पत्नी से झगड़े के बाद किया उस पर हमला

Thu, 24 Sep 2026 10:34 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

Murder in Gonda: गोंडा जिले के करनैलगंज कोतवाली के हटही गांव में बृहस्पतिवार रात शराब के नशे में एक युवक ने छह वर्षीय बेटी की पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करनैलगंज कोतवाली के हटही गांव में बृहस्पतिवार रात शराब के नशे में एक युवक ने छह वर्षीय बेटी की पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हटही गांव निवासी रामदेवी ने बताया कि उनका बेटा प्रमोद गौतम बृहस्पतिवार रात शराब के नशे में घर पहुंचा। आरोप है कि घर आते ही वह गाली-गलौज और मारपीट करने लगा। उसने पत्नी, बच्चों और माता-पिता के साथ मारपीट की। पति के व्यवहार से डरकर उसकी पत्नी किसी तरह घर से निकलकर छिप गई। इसी दौरान प्रमोद ने अपनी छह वर्षीय बेटी महक को पहले डंडे से मारा, इसके बाद पटक दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।

विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर पीआरवी 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने बच्ची को गंभीर हालत में देखा तो एंबुलेंस का इंतजार किए बिना सरकारी वाहन से सीएचसी पहुंचाया। वहां अधीक्षक डॉ. अनुज कुमार ने जांच के बाद महक को मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल पहुंचते ही बिलख पड़े परिजन
बच्ची की मौत की खबर मिलते ही परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए। महक का शव देखते ही परिजन बिलख पड़े। अस्पताल परिसर में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर सीओ करनैलगंज आनंद कुमार राय और प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप राय भी अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम से स्पष्ट होगी मौत की वजह
सीओ आनंद कुमार राय ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी में युवक के शराब के नशे में परिजनों से मारपीट करने और इसी दौरान बच्ची के गंभीर रूप से घायल होने के बाद मौत की बात सामने आई है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी। घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें