फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: समर्थकों के बीच पथराव व मारपीट के मुद्दे पर सीएम योगी से मिले भाजपा विधायक, डीएम-एसपी से मांगी रिपोर्ट

Mon, 29 Sep 2025 08:35 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, कटरा बाजार (गोंडा)

सार

भाजपा विधायक व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि के समर्थकों के बीच पथराव और मारपीट के मामले पर सीएम योगी ने कहा कि पूरे मामले पर सरकार की पूरी नजर है। उन्होंने डीएम-एसपी से पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
सीएम योगी से मिले विधायक बावन सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्लॉक परिसर में 23 सितंबर को भाजपा विधायक व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि के समर्थकों के बीच पथराव और मारपीट के मामले में सोमवार को नया मोड़ आ गया। कटरा बाजार के विधायक बावन सिंह ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्हें घटनाक्रम की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिया कि सरकार व संगठन की घटनाक्रम पर नजर है। डीएम व एसपी से रिपोर्ट मांगी गई है।

विज्ञापन


विधायक ने मुख्यमंत्री को वीडियो फुटेज भी उपलब्ध कराया। बताया कि क्षेत्रीय विधायक होने के नाते हम सिर्फ बैठक करने गए थे, लेकिन वहां पहले से ही दूसरे पक्ष की सुनियोजित साजिश तैयार थी।

ये भी पढ़ें - यूपी: एक बार फिर रद्द हुई 15 और 16 अक्तूबर को होने वाली पीजीटी परीक्षा, सेवा चयन आयोग ने बताई वजह
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: हिंदू धर्मगुरुओं की हत्या की साजिश रचने वाले गिरोह को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार, बनाई थी मुजाहिदीन आर्मी
विज्ञापन


प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाते हुए अपनी सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठाया। विधायक के अनुसार मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि उचित कार्रवाई होगी। डीएम व एसपी से भी रिपोर्ट मांगी गई है। फुटेज की भी गहनता से उच्चस्तरीय जांच कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री से मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिले में सियासी सरगर्मी फिर बढ़ गई है। अलबत्ता, विवाद के बाद दोनों पक्षों ने तहरीर तो दी, लेकिन अभी तक केस दर्ज नहीं किया गया है। सूत्रों के अनुसार पार्टी आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनजर मामले को ज्यादा तूल नहीं देना चाह रही।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें