फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा : कोतवाल में तैनात सिपाही ने फांसी लगाकर दी जान

Fri, 12 Mar 2021 04:13 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में एक 24 वर्षीय सिपाही ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। इस से पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया। कोतवाली देहात क्षेत्र में तैनात सिपाही आशीष कुमार मल्ल पुत्र देवेंद्र कुमार मल्ल जनपद मऊ के मधुबन थाना के हटवा शंकर गांव के निवासी ने रात्रि में फांसी लगा लिया। गुरुवार की बीती रात्रि करीब एक बजे अपने क्वार्टर पर ही फांसी लगा लिया। कोतवाली देहात के उपनिरीक्षक अनुज कुमार गुप्ता इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल लाये। चिकित्सक शुएब ने देखने  के बाद मृत्यु घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात के वकील पांडेय ने शव को पोस्टमार्टम भेजवाया और घर वालो को इस की सूचना दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें