फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर में रिश्तेदारी में आए युवक की हत्या, सर में चोट के गंभीर निशान

Fri, 12 Mar 2021 02:13 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
विज्ञापन
युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीतापुर में तालगांव कोतवाली क्षेत्र में ससुराल गए एक युवक का शव गांव के बाहर सड़क पर मिला है। उसके सिर में चोट के गहरे जख्म है। माना जा रहा है कि युवक की हत्या करने के बाद लाश को सड़क पर फेंक दिया गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। पुलिस का कहना है तहरीर आने पर केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


खैराबाद थाना क्षेत्र के हुसेनपुर गढ़ी गांव निवासी कादिर 30 बुधवार की शाम को तालगांव कोतवाली क्षेत्र के गोकुलपुर गांव को अपनी ससुराल गया था। यहीं पर उसका साडू सद्दाम भी रहता है। शुक्रवार की सुबह गांव से करीब 200 मीटर दूर कादिर का शव सड़क पर मिला है। उसके सिर में चोट के गहरे निशान हैं। जिससे माना जा रहा है कि युवक की हत्या करने के बाद उसकी लाश को सड़क पर फेंक दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई थी। पुलिस का कहना है मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें