गोमती एक्सप्रेस नए कलेवर व सुविधाओं के साथ चलेगी। वाई-फाई, लाइब्रेरी, आरओ वाटर से लैश शान-ए-अवध बोगियों के साथ ट्रेन होली के बाद 17 मार्च से पटरियों पर लौटेगी।
उत्तर रेलवे जीएम ने गोमती की नई बोगियों का उद्घाटन शुक्रवार को किया। जीएम ने चारबाग रेलवे स्टेशन पर यात्री प्रतिक्षालयों का भी दौरा किया।
गोमती एक्सप्रेस दिल्ली जाने वाले यात्रियों की पसंदीदा ट्रेनों में शुमार है। फिलहाल यह निरस्त चल रही है। जब ट्रेन पटरियों पर लौटेगी तो नए कलेवर व रंग-रूप के साथ।
शान-ए-भोपाल बोगियों की तरह गोमती एक्सप्रेस की बोगियों को शान-ए-अवध का खिताब दिया गया है।
रेलवे अधिकारियों की मानें तो एग्जीक्यूटिव श्रेणी के पैसेंजरों के लिए हर बोगी में कॉफी डिस्पेंसर, लाइब्रेरी, आरओ वाटर, मीटिंग की सुविधा भी होगी।