फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमती व हमसफर एक्सप्रेस 20 अक्टूबर तक रहेंगी निरस्त, इन ट्रेनों का संचालन होगा प्रभावित

Sun, 22 Sep 2019 02:20 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

टुंडला स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के चलते गोमती व हमसफर एक्सप्रेस 20 अक्तूबर तक निरस्त रहेंगी। वहीं, मल्हौर डालीगंज सेक्शन पर इंजीनियरिंग वर्क के कारण लखनऊ-बरौनी सहित कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इतना ही नहीं पहले से निरस्त चल रही मेमू-पैसेंजरों का कैंसिलेशन भी रेलवे ने फिर से बढ़ा दिया है।

विज्ञापन


उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि टुंडला जंक्शन पर नॉन इंटरलॉकिंग के काम के कारण रविवार से गोमती एक्सप्रेस को रद्द किया जा रहा है। चारबाग से दिल्ली जाने वाली गोमती एक्सप्रेस का संचालन पिछले करीब दस महीने में कई बार कैंसिल रहा है, जिससे यात्रियों को असुविधाएं हो रही हैं।

मेंटेनेंस के चलते अधिकारी कैंसिलेशन से गुरेज नहीं कर रहे हैं। इसी क्रम में गोरखपुर-आनंदविहार हमसफर एक्सप्रेस 30 सितम्बर से 19 अक्तूबर तक निरस्त रहेगी, जबकि आनंदविहार से गोरखपुर जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस पहली से 20 अक्तूबर तक कैंसिल रहेगी।
विज्ञापन


ऐसे ही 12565 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 30 सितम्बर से 19 अक्तूबर तक बदले रास्ते बाराबंकी से होते हुए चलाई जाएगी। वापसी में भी यह गाड़ी बदले रूट से ही चलेगी।

विज्ञापन

23 से 30 सितंबर तक गाड़ियों का संचालन होगा प्रभावित

वहीं पूर्वोत्तर रेलवे के जनसम्पर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि मल्हौर-डालीगंज खंड में इंजीनियरिंग कार्य के कारण 23 से 30 सितम्बर तक मंगलवार को छोड़कर गाड़ियों का संचालन प्रभावित होगा। इसमें 64271 बाराबंकी-ऐशबाग मेमू डालीगंज से चलाई जाएगी। बाराबंकी से डालीगंज के बीच गाड़ी कैंसिल रहेगी।

64234 लखनऊ जंक्शन बाराबंकी मेमू डालीगंज में शॉर्ट टर्मिनेट होगी। 64273 बाराबंकी लखनऊ जंक्शन मेमू गाड़ी डालीगंज से ही चलाई जाएगी तथा बाराबंकी-डालीगंज के बीच कैंसिल रहेगी। इसी क्रम में 15204 लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस लखनऊ से 45 मिनट की देरी से संचालित होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें