फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: इंटर पास महिलाओं के लिए रोडवेज में संविदा पर सुनहरा मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नौकरी की तलाश कर रहीं इंटर पास महिलाओं के लिए राहत भरी खबर है। रोडवेज में संविदा पर महिला परिचालकों की भर्ती के लिए 1 अप्रैल को रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। यह मेला सप्रू मार्ग स्थित क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा, जहां 100 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन

रोडवेज लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक अमरनाथ सहाय के अनुसार, पिछले वर्ष दो बार महिला परिचालकों की भर्ती की गई थी और इस बार भी बड़ी संख्या में अवसर दिए जा रहे हैं। आवेदन के लिए इंटरमीडिएट पास होना अनिवार्य है, साथ ही केंद्र या राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त संस्थान का ट्रिपल सी कंप्यूटर प्रमाणपत्र जरूरी होगा। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जबकि आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी।

भर्ती में शामिल होने वाली अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षिक प्रमाणपत्र साथ लाने होंगे। एनसीसी, एनएसएस, स्काउट-गाइड जैसे प्रमाणपत्र रखने वालों को 5 प्रतिशत अतिरिक्त लाभ मिलेगा। चयनित महिला परिचालकों को प्रति किलोमीटर 2.16 रुपये का भुगतान किया जाएगा। महीने में 22 दिन ड्यूटी और 5000 किमी बस संचालन पर 3000 रुपये तक प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी। इसके अलावा ईपीएफ, रात्रि भत्ता और फ्री यात्रा पास जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी। चार साल की निरंतर सेवा के बाद विशेष प्रोत्साहन का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


पुरुष चालकों के लिए भी मौका
इसी के साथ रोडवेज में संविदा चालकों की भर्ती भी शुरू हो रही है। अयोध्या रोड स्थित अवध बस अड्डे पर सोमवार से तीन दिवसीय रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा, जिसमें 250 चालकों के पद भरे जाएंगे। चालक पद के लिए न्यूनतम योग्यता आठवीं पास रखी गई है। आयु सीमा 23 वर्ष 6 माह से 40 वर्ष तक तय की गई है और न्यूनतम लंबाई 5 फीट 3 इंच होनी चाहिए। साथ ही भारी वाहन चलाने का कम से कम दो साल पुराना ड्राइविंग लाइसेंस जरूरी है। चयनित चालकों को दो साल की सेवा के बाद 17 से 20 हजार रुपये तक फिक्स वेतन मिलेगा और परिवार को हर साल पांच मुफ्त यात्रा पास की सुविधा भी दी जाएगी। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षिक प्रमाणपत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार और पैन कार्ड की प्रतियां साथ लानी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें