उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य के बयानों से न तो सनातन कमजोर होगा और न ही भव्य राम मंदिर का निर्माण ही रुकेगा। ऐसा लगता है कि भगवान ने उनकी मति का हरण कर लिया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का नाम लिए बिना कहा कि उनके सनातन विरोधी बयानों से न तो हिंदू धर्म कमजोर होगा और न ही भव्य राम मंदिर का निर्माण रुकेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जाको प्रभु दारुण दुख दीना, ताकी मति पहले हर लीना...। उन्होंने कहा कि लगता है कि उनकी बुद्घि का हरण कर लिया गया है। उनको ये समझ में नहीं आ रहा है क्या बोलना चाहिए क्या नहीं।
ऐसे बयान देकर कोई सनातन को न कमजोर कर सकता है और न ही मिटा सकता है। न हिंदुत्व को कमजोर कर सकता है और न ही मिटा सकता है और न ही भव्य राम मंदिर के निर्माण को रोक सकता है।