फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: किशोरी की लोकेशन दिल्ली में मिली, धर्मांतरण गैंग का शिकार होने की आशंका

Thu, 21 Sep 2023 12:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मोहनलालगंज इलाके से 17 सितंबर को लापता हुई किशोरी की आखिरी लोकेशन दिल्ली में मिली है। पुलिस की तीन टीमें तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन

आशंका है कि किशोरी धर्मांतरण गैंग का शिकार हुई है। पुलिस का दावा है कि आरोपी युवक की लोकेशन कोलकाता में मिली है। धर्मांतरण को लेकर पुलिस फिलहाल चुप्पी साधे है।
पारिवारिक सूत्रों की माने में तो आरोपी अमन किशोरी को धर्मस्थल पर भी ले जाता था। मुस्लिम धर्म से जुड़े कई वीडियो व मैसेज युवती के मोबाइल में भी मिले थे, हालांकि परिजनों ने उसे डिलीट कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में डीसीपी साउथ विनीत जायसवाल का कहना है कि आरोपी युवक के मोबाइल फोन की लोकेशन डेढ़ माह से लगातार कोलकाता की मिली है। एक टीम कोलकाता भी भेजी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें