फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ट्रैक्टर चालक की मौत के मामले में प्रेमिका, उसका पिता व भाई नामजद

Thu, 19 Mar 2026 02:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
अशोक की फाइल फोटो।
विज्ञापन
मलिहाबाद। रहीमाबाद के महिमाखेड़ा गांव के निकट तीन सितंबर 2025 को पेड़ से लटकते मिले हरदोई के ढीकुन्नी गांव निवासी ट्रैक्टर चालक अशोक कुमार (25) की मौत के मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर हुई। हत्या का आरोप अशोक की प्रेमिका, उसके पिता और भाई पर लगा है।
विज्ञापन


अशोक के पिता प्रभु रैदास के अनुसार, बेटा नोएडा में ट्रैक्टर चालक था। एक सितंबर को वह घर लौटा था। दो सितंबर रहीमाबाद के महिमाखेड़ा मजरा मुड़ियारा जाने की बात कहकर निकला था। आरोप है कि प्रेमिका संतोषी ने अशोक को ढोल बजा गांव में मेला देखने के लिए बुलाया था। देर रात संतोषी उसे घर ले गई। पहले से घात लगाए बैठे संतोषी के भाई लालजीत और पिता राजेंद्र कुमार ने घर में गला दबाकर अशोक की हत्या कर दी। आत्महत्या का रूप देने के लिए गांव के बाहर सौ मीटर दूरी पर आम के पेड़ की डाल से रस्सी के सहारे उसका शव लटका दिया। तीन सितंबर को अशोक का शव पेड़ से लटका मिला था।
प्रभु रैदास का आरोप है कि पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। इसके उन्होंने कोर्ट की शरण ली। इंस्पेक्टर रहीमाबाद अरुण कुमार त्रिगुनायक ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया था। बुधवार को संतोषी, लालजीत और राजेंद्र के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


पैर के नाखूनों से निकल रहा था खून, शरीर पर थे चोट के निशान
प्रभु रैदास का आरोप है कि बेटे अशोक के पैर के नाखूनों से खून निकल रहा था। कान में ब्लूटूथ लगा हुआ था और कीपैड फोन टूटा पड़ा था। शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी मिले थे। घटनास्थल के पास बाइक खड़ी थी, जो दो महीने पूर्व माल के अटारी गांव निवासी मनोज की चोरी हुई बाइक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें