फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रेलवे अफसर के अरमान हुए चकनाचूर, बरात निकलने से पहले पहुंच गई प्रेमिका, फिर जमकर हुआ बवाल

Mon, 18 Nov 2024 02:54 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

सार

रेलवे अफसर के घर बरात निकलने वाली थी कि तभी मुंबई से उसकी प्रेमिका आ धमकी। इस पर जमकर हंगामा हुआ। आखिरकार बरात नहीं निकल सकी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहनलालगंज थानाक्षेत्र के एक गांव में रविवार शाम रेलवे अफसर की बरात निकलनी थी। इस बीच अफसर के घर उनकी प्रेमिका पहुंच गई। इस दौरान उसने हंगामा किया और बरात नहीं निकलने दी। पुलिस का कहना है कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन


रेलवे से सेवानिवृत्त अधिकारी की बेटी की शादी मोहनलालगंज में रहने वाले रेलवे अफसर से तय हुई थी। अफसर का तिलक शनिवार को हुआ था, जबकि शादी रविवार को थी। अफसर की बरात शहीद पथ स्थित गेस्ट हाउस पहुंचनी थी। रविवार शाम सभी बरात निकालने की तैयारी कर रहे थे। इस बीच अफसर की प्रेमिका मुंबई से घर आ धमकी। उसे देखकर सभी चकित रह गए।

ये भी पढ़ें - पुलिस के सामने छत से कूदी युवती: अखिलेश बोले- अपने प्रदेश में डंका फट रहा, सीएम दूसरे प्रदेश में डंका बजा रहे
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राजधानी के चार क्रिकेटरों की आईपीएल ऑक्शन में लगेगी बोली, यूपी टी-20 लीग में प्रदर्शन बना चयन का आधार
विज्ञापन


रेलवे अफसर की होने जा रही शादी का विरोध करते हुए प्रेमिका ने हंगामा करना शुरू कर दिया। बात बढ़ने पर लोग उसे मनाने में जुट गए, लेकिन वह नहीं मानी और बरात नहीं निकलने दी।

उधर, काफी समय बीतने के बाद भी जब बरात गेस्ट हाऊस नहीं पहुंची तो लड़की पक्ष के लोग अफसर के घर आ गए। रेलवे अफसर की प्रेमिका की बात सामने आने पर उनके होश उड़ गए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एक शख्स थाने पहुंचा था, पर उसने कोई तहरीर नहीं दी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें